03-bherav-mandirजालौन-उरई। भैरव जी के जन्मोत्सव पर मंदिरो में प्रसाद वितरण तथा कन्या भोज का आयोजन देर रात तक चलता रहा।
नगर में स्थापित भेरव मंदिर पर देर रात तक कन्या भोज तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। तो वही ग्राम गिघौसा में जेपीगुबरेले के आवास पर बने भैरव मंदिर में कन्या भोज का आयोजन किया गया। स्थानीय भैरव मंदिर के महंत महेश अवस्थी ने बताया कि आज भैरव नाथ का जन्म उत्सव बडे हर धूम धाम से मनाया गया हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। बताते है कि भैरव जी के 8 अवतार अवतार हैं। जिसमें बटुक भैरव तथा काल भैरव की पूजा अपने क्षेत्र में भक्त ज्यादा किया करते है। शंकर जी का चैथा रूद्र अवतार के रूप में भैरव जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

Leave a comment