कोंच-उरई। प्रधानो की मनमानी के चलते गरीब लोगो को पात्रता में रहते हुये भी नहीं मिल पा रही सरकारी सुविधायें आॅनलाइन फार्म भरने के बाद भी पात्रता में आने वाले लोग है शासकीय सुविधाओ से वंचित उक्त आरोपो से भरा एक ज्ञापन गुलाबी गिरोह सेना की मुख्य कमाण्डर अंजू शर्मा के नेतृत्व में आधा सैकड़ा महिलाओ ने उपजिलाधिकारी को सौंपा। महिलाओ ने ज्ञापन में कहा हमस ब महिलाये पात्रता सूची में होने के बाबजूद शासकीय सुविधाओ से वंचित है शौचालय न आवास न ही खाद्य सामग्री आखिर हम लोग जाये तो जाये कहाँ। उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम ने ज्ञापन लेने के बाद महिलाओ को आश्वस्त किया कि वे निश्चिन्त रहे रहे उनकी समस्याओ पर गम्भीरता से विचार होगा तथा प्रधानो से बात कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा। ज्ञापन देने वालो में सुशीला शीला मुन्नी शांति पूनम लल्ला बेटी विमला ममता गीता विमला गुड्डी माया गुढ़र वाली सियारानी आशा रानी नीलम माया देवी कुन्ती सलौनी आदि शामिल थी।






Leave a comment