उरई,  : बड़े नोट बंद क्या हुए लोगों की परेशानी में इजाफा हो गया है। माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहे जिसके चलते लोगों को पैसा जमा करने निकालने के लिए परेशान होना पड़ा। इधर उधर भटकने के बाद लोग अपने घरों को लौट गये। वहीं हर एटीएम पर पैसा निकालने वालों की लंबी लाइन लगी रही। देर तक लाइन में लगने के बाद ही लोग पैसा निकाल पाये। शाम तक भीड़ भाड़ का आलम बना रहा।

bank

बैंक खुले रहते तो लोग किसी तरह भी लाइन में लगकर अपना पैसा जमा कर सकते थे। पैसा भले ही कम सही पर कुछ पैसा निकाल भी लेते लेकिन बैंक बंद थी जिससे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बैंकों में सूचना भी चस्पा कर दी गयी थी कि रुपये बदले नहीं जायेंगे। जिसको जमा करना या निकालना हो वही बैंक में कार्य दिवस पर आ सकता है। दो हजार से अधिक का कैश भी नहीं निकाला जायेगा। लोग सूचना पढ़कर वापस हो गये। किसी को मालूम ही नहीं था कि शनिवार को बैंक बंद रहेंगी। वहीं पर हर बैंक के एटीएम में भारी भीड़ दिखाई दी। लोग पैसा निकालने के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। ऐसा कोई एटीएम देखने को नहीं मिला जिसमें भीड़ न हो। बैंक खुली होती तो शायद इतनी अधिक भीड़ न होती।

Leave a comment