जालौन-उरई। रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति की अपील पर शनिवार को नगर पालिका परिषद की हुई बैठक में जालौन नगर को रेल लाइन से जोड़ने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया जिसे रेल मंत्रालय को भेजा जायेगा तांकि आगामी बजट में सरकार इसके अनुरूप कदम उठाये।
अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने जैसे ही रेल लाइन का प्रस्ताव पढ़कर सुनाया सभासद सागर श्रीवास्तव ने इसे नगर व क्षेत्र के विकास से जुड़ा मुददा बताते हुए सदन से इसे सर्वसम्मति से पारित करने का आग्रह किया जिस पर सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर ध्वनिमत से इसे पारित कर दिया।
बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव ने की। सरिता कुमारी, मानवेंद्र सिंह यादव, धीरज कुशवाहा, नरेश बाबू, दयाशंकर यादव मटटू, द्रोपदी, राजकुमारी, सुरेश रजक, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, शांतिदेवी, ललित शुक्ला, रिजवाना, फरजाना बानों, यादवेंद्र सिंह चैहान, इकबाल मंसूरी, सागर श्रीवास्तव, रुखसाना, दुर्गेश देवी, विजय कक्का, रत्नेश विश्नोई, मीना देवी, कल्लू कुरैशी, शाकिर हसन वारसी, राजबहादुर यादव, बब्लू वर्मा, शिवनारयण वर्मा, सोनू मंसूरी आदि सभासद बैठक में उपस्थित रहे।






Leave a comment