उरई। मिलावट खोरी के मामले में सजा काटकर जेल से रिहा होने के बाद एक कैदी की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी अब्बास अली 65 वर्ष को 22 जुलाई 2016 को मिलावट खोरी के मामले छह माह के कारावास की सजा सुनाई गयी थी। जिसको लेकर वह जिला कारागार में बंद था। लेकिन जिला कारागार में अच्छे आचरण की रिपोर्ट के आधार पर सजा खत्म होने के पहले ही वह 5 जनवरी 2017 को रिहा हो गया था। इसी दौरान उसका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण बीमार पड़ गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a comment