उरई। कचरे के ढेर में मिले गोले के फटने से दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां उनका इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथवा निवासी पप्पू की 9 वर्षीय बेटी गुड़िया कचरे के ढेर के पास खेल रही थी। तभी कचरे के ढेर के पास उसे एक गोला पड़ा दिखाई दिया। वह उसे उठाकर अपने घर ले आई। तभी अचानक से गोला फट गया। जिससे उसके साथ ही उसके चाचा नेतराम का 4 वर्षीय पुत्र नक्स भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चों के परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Recent posts