0 सीएम के स्टिकरयुक्त वर्तनों में बच्चों को भोजन कराया था
0 उडन दस्ता प्रभारी वाणिज्य कर अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट
कोंच-उरई। चुनाव का शंखनाद होने के तत्काल बाद ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाबजूद एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को सीएम अखिलेश के फोटो लगी थालियों में खाना खिलाना काफी मंहगा साबित हुआ है। इस मामले को आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन मानते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर उडन दस्ता प्रभारी ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
मंगलवार 10 जनवरी को नदीगांव थाने में उडन दस्ता प्रभारी माधौगढ़ विस वाणिज्य कर अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव ने एफआईआर दर्ज कराते हुये कहा है कि 4 जनवरी को आचार संहिता लग चुकी थी इसके बाबजूद 6 जनवरी को 219 विधानसभा क्षेत्र माधौगढ के अंतर्गत नदीगांव विकास खंड के ग्राम सिवनी बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवान सिंह द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री के फोटोयुक्त स्टिकर लगी थालियों में भोजन कराया गया एवं फोटो भी खिंचवाई गई। यह मामला सीधा-सीधा आचार संहिता के उल्लंघन का है। पुलिस ने भादंवि की धारा 171 एच, 188 के तहत एफआईआर पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गौर तलब है कि छह जनवरी के इस बाकिये के मीडिया में छाने के बाद जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर इसकी जांच के आदेश किये थे। जांच अधिकारी एडीएम राकेशकुमार सिंह ने मामले की तहकीकात में एसडीएम मोईन उल इस्लाम को लगाया था जिन्होंने अध्यापकों, लेखपाल, ग्राम प्रधान और ग्राम शिक्षा समिति से पूछताछ करने के बाद खुद गांव जाकर बच्चों से जब पूछा तो यह बात निकल कर सामने आई थी। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर ही इस प्रकरण को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया और एफआईआर दर्ज कराई गई है।







Leave a comment