उरई। कोतवाली क्षेत्र के गांव केथेरी में नाले में मिले शव की पहचान हो गई है। मृत युवक मिरगी का मरीज था। अचानक दौरा पड़ने से वह नाले में गिर गया। अनुमान है कि इस दौरान डूबकर उसकी मौत हो गई।
मोहल्ला उमरारखेरा निवासी राकेश कुमार (30वर्ष) पुत्र भइया लाल सोमवार को अपनी बहन के घर केथेरी आया था। सुबह वह शौंच के लिए गांव के बाहर निकला और लौट कर नही आया। उसकी तलाश हो रही थी कि इस बीच गांव के बाहर नाले में एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। जिसके बाद उसके बहनोई मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसके शव की शिनाख्त कर ली। बहनोई ने बताया कि राकेश मिर्गी का रोगी था। शौंच के लिए बैठते समय दौरा पड़ जाने से वह नाले में गिर कर डूब गया होगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।






Leave a comment