उरई। जुए के फड़ पर छापा मारकर पुलिस ने चार जुआरियों को पकड़ लिया जिनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन व ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। उरई कोतवाली पुलिस ने लहारियापुरवा में जुआ के फड़ पर छापा मारा। यहां पर जुआ खेल रहे माजिद मंसूरी उर्फ हीरो पुत्र इस्लाम, वीर सिंह पुत्र हरी सिंह, फिरोज पुत्र रशीद, अशरफ खां पुत्र अख्तर खां निवासीगण मोहल्ला लहारियापुरवा को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी के अलावा मालफड़ 1450 रुपए व जामातलाशी में 300 रुपए बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Leave a comment