उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के परोसा गांव में बुलेरो और ट्रैक्टर ट्राली के बीच हुई रगड़ से हादस हो गये जिसमें बुलेरो में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विवरण के मुताबिक हमीरपुर जिले के जलालपुरा थाना अंतर्गत बसरिया गांव के निवासी शिवरतन अपने लड़के का संबंध तय करके परोसा से आ रहे थे। गांव के बाहर नहर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली उनकी बुलेरो को रगड़ते हुए निकल गई। इसके कारण हुए हादसे में बुलेरों में बैठे दृगपाल (35वर्ष) पुत्र मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के समय वे तंबाखू थूखने के लिए अपना सिर बाहर निकाल रहे थे। रगड़ के दौरान उनका सिर कुचल गया। जब उनको अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी समय उनकी मौत हो गई।

Leave a comment