उरई। सड़क हादसे में किशोर की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आटा कस्बा निवासी हरेंद्र कुमार अहिरवार पुत्र पृथ्वीराज ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात कार चालक ने उसके बेटे सचेंद्र कुमार 13 वर्ष को भदौरिया पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी थी। इस हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a comment