कोंच-उरई। भाजपा द्वारा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद प्रत्याशियों ने चुनावी गतिविधियां परवान चढानी शुरू कर दी हैं। माधौगढ-कोंच विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को मारकंडेयश्वर तिराहे के समीप गोविंद कॉम्पलेक्स में भारी तामझाम और भीड़भाड़ के साथ हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष महामंडलेश्वर निर्भयदास दूधाधारी महाराज ने अध्यक्षता करते हुये जहां प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया वहीं बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सांसद भानुप्रताप वर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने पार्टी के चाल चलन और चरित्र के बारे में विस्तार से बताते हुये कार्यकर्ताओं से चुनाव अभियान में जुटने की अपील की। संचालन सुनीलकांत तिवारी ने किया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन छुन्ना, जगदीश तिवारी, केशवसिंह सेंगर, डॉ. सुशील तिवारी, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश्वरी यादव, कमलेश चोपड़ा, विनोद लोहई, शीतलसिंह सेंगर, नरोत्तम स्वर्णकार, अनुरुद्ध मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री अमित उपाध्याय, वीरेन्द्र चमरसेना, केके मिश्रा, सर्वाचरण वाजपेयी, नरेश वर्मा, सुनील शर्मा, सभासद बादामसिंह कुशवाहा, अनिल पटेल, आशुतोष मिश्रा, नरेन्द्र मयंक, सुनील लोहिया, आनंद सेठ, सतीश चैधरी, विकास पटेल धनौरा, अरविंद पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे, महिलाओं की भी अच्छी खासी भागीदारी रही।






Leave a comment