उरई : विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। जबकि दो दावेदारों ने पर्चा लिया। उरई विधानसभा सीट पर अब तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। आसपास भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कलेक्ट्रेट को जाने वाले हर रास्ते पर बेरीके¨टग लगवाई गई थी। प्रत्याशी के साथ कुल चार लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई ।
विधानसभा चुनाव के लिए दावेदार अपना नामांकन करवा रहे हैं। अब तक माधौगढ़ और कालपी सीट से ही प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। उरई विधानसभा सीट से एक भी प्रत्याशी नामांकन कराने नहीं पहुंचा। शुक्रवार को कालपी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र ¨सह जादौन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल भी थे। इसके अलावा कांग्रेस की प्रत्याशी उमाकांति ¨सह ने भी अपना दूसरा नामांकन सेट दाखिल किया। माधौगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मूलचंद्र निरंजन ने नामांकन भरा। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय, अमित निरंजन साथ थे। माधौगढ़ विधानसभा सीट से ही रेखा जाटव ने बतौर निर्दलीय व विष्णु चतुर्वेदी राष्ट्रीय जन शांति पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के आस पास सुरक्षा करे कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
इन दावेदारों ने खरीदा पर्चा
कालपी विधानसभा सीट
- रज्जो देवी – आरपीआई
उरई विधानसभा सीट
- दयाशंकर वर्मा – सपा







Leave a comment