उरई : कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम एक ग्राम में दो युवकों ने पड़ोसी के घर में घुस कर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
ग्राम निवासी एक किशोरी बुधवार शाम को घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के ही दो युवक मनोज कुमार व बब्बू उसके घर में घुस आए। इन युवकों ने दुष्कर्म के इरादे से किशोरी को दबोच लिया। अपनी अस्मत बचाने के लिए किशोरी ने पुरजोर विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी जब अपने इरादे में कामयाब नहीं हुए थे, तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पिता के घर आने के बाद किशोरी ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पिता शुक्रवार को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक मनोज कुमार व बब्बू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ वीरेंद्र यादव का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







Leave a comment