0 9 से 28 फरवरी तक बन सकेंगे बार के सदस्य, 6 मार्च को होगा नामांकन
0 निर्वाचन अधिकारियों के नामों की घोषणा बाद में
konch1कोंच-उरई। बारसंघ कोंच के बहुप्रतीक्षित चुनाव की घोषणा बुधवार को कर दी गई है। यद्यपि अभी निर्वाचन अधिकारियों के नामों की घोषणा नहीं हो सकी है लेकिन कार्यक्रम घोषित हो चुका है। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक आगामी 20 मार्च को मतदान होगा। कल यानी 9 फरवरी से सदस्यता खुल जायेगी जो 28 तक जारी रहेगी और 6 मार्च को नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे।
बारसंघ कोंच की आवश्यक बैठक बुधवार को तहसील परिसर स्थित विजय बारहदरी में अध्यक्ष अंबरीश रस्तोगी की अध्यक्षता और महामंत्री अरुण कुमार वाजपेयी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में पिछले दो साल के आय व्यय का ब्यौरा निवर्तमान और मौजूदा अध्यक्ष महामंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद चुनाव पर गहन चर्चा के बाद विस्तृत चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी निर्वाचन अधिकारियों के नामों की घोषणा में कोई पेंच फंस गया है जिसके चलते इन नामों की घोषणा बाद में की जायेगी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक कल 9 फरवरी से 28 फरवरी तक वकील अपना सदस्यता शुल्क जमा कर बार के सदस्य बन सकेंगे। 1 मार्च को शाम 4 बजे तक अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन और 2 को शाम 3 बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं, 3 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अपरान्ह 12 बजे तक कर दिया जायेगा। 6 मार्च को नामांकन अपरान्ह 1 से 4 बजे तक और 7 मार्च को शाम 4 बजे तक नाम बापिस लिये जा सकेंगे। आवश्यकता हुई तो 20 मार्च को सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक मतदान और उसके बाद मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। समूची निर्वाचन प्रक्रिया तहसील परिसर में संपन्न होगी। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, माताप्रसाद जाटव, अनिल पटैरया, सुरेन्द्र शर्मा, अवधेश द्विवेदी, संदीप श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, राजेन्द्र मुद्गिल, विश्वंभर दयाल जाटव, संजीव तिवारी, राकेश तिवारी, योगेन्द्र अरूसिया, संतोष नायक, अनुज श्रीवास्तव, शौकतअली, श्रीराम गुप्ता, जितेन्द्र पांडे, रामशरण कुशवाहा, जीवनलाल अशोक, विजयनारायण निगम, तेजराम जाटव, कमलेश श्रीवास्तव, रामवीर गुर्जर, शशिकांत सोनी, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment