0
उरई। बकरी भगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और लाठी-डंडे भी चल गए। इससे एक पक्ष के लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ  कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उरई कोतवाली क्षेत्र के धमनी गांव निवासी मनीष पुत्र अर्जुन के घर के दरवाजे पर पड़ोस के मन्नू की बकरी आ गई। इस पर मनीष बकरी को भगाने लगा। तभी वहां पर मन्नू आ गया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर मन्नू ने अपने भाई नवल किशोर के साथ मिलकर मनीष, उसकी मां श्रुति देवी, पत्नी शोभा देवी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a comment