उरई। हमीरपुर जनपद के ग्राम बेंदा से लापता हुई युवती को पुलिस ने ग्राम खरका से बरामद किया है। प्रेमी के संग युवती भागकर आयी थी। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। युवती को बयान दर्ज कराने के लिये मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
9 फरवरी को हमीरपुर जनपद के ग्राम बेंदा थाना चिकासी निवासी युवती को खरका निवासी राममोहन प्यार के सब्ज बाग दिखाकर अपने साथ ले गया था। सोमवार को डायल 100 पर काल कर किसी ने पुलिस को उनके बारे में सूचना दे दी। यूपी 100 टीम ने खरका गांव में दबिश देकर आरोपी राममोहन को हिरासत में ले लिया, जबकि युवती को कब्जे में कर उसके परिवार वालों को उसकी बरामदगी के बारे में सूचना दी है।

Leave a comment