जालौन-उरई। ई रिक्शा चार्जिंग के दौरान बच्चे को करंट लगने से रिक्शा दूसरी जगह खड़ा करने के लिए कहने गए बच्चे के परिवारीजनों के साथ दबंगों ने गाली, गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी घसीटे पुत्र वली मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्े के ही नासिर अपना ई रिक्शा दरवाजे के बाहर खड़ा कर चार्ज करते हैं। रविवार की रात्रि चार्जिंग के दौरान उनका बच्चा वहां से निकला तो उसके करंट लगा गया। जिसके चलते वह उनके घर ई रिक्शा को कहीं और खड़ा करने के लिए कहने गया था। इससे नाराज होकर वह उसके साथ गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर उक्त नासिर के साथ उसके अन्य साथी नासिर, समीर, आमिर व शदफ ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।

Leave a comment