उरई। घर में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपए कीमत के जेवर व नकदी पार कर दी। सुबह जब घर के लोग जागे तो उन्हें कमरे में सामान बिखरा मिला। छानबीन करने पर उन्हें चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने इसकी तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी हैै। हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। रामपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा जगम्मनपुर निवासी अरविंद कुमार रविवार की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में चोरों ने उनके घर में सेंध लगा दी और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखे करीब एक लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपए की नकदी पार कर दी। सुबह जब घर के लोग जागे तो उन्हें कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला। छानबीन करने पर उन्हें उक्त सामान गायब मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ  पुलिस को तहरीर दे दी है।

Leave a Reply

Recent posts