जालौन-उरई। विधानसभा कालपी में पड़ने वाले जालौन तहसील क्षेत्र में पोलिंग बूथों की हकीकत देखने तथा चुनावी तैयारियों का जायजा लनेने प्रेक्षक मौके पर पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव को लेकर ग्रामीणों से भी बात की।
नागालेंड के वरिष्ठ आईएएस व चुनाव प्रेक्षक किक हेतो सेमा ने सोमवार को तकसील जालौन के ग्राम प्रतापपुरा, सींगपुरा, सहाव, अलाईपुरा, भदवां, जीपुरा, माड़ोरी समेत 15 गांवों में भ्रमण कर गांवों में बने 25 मतदाता पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर उपलब्ध पेयजल, सुरक्षा, प्रकाश, सफाई, शौचालय तथा कमरे में आने जाने के प्रवेश व निकासी द्वार के साथ आम रास्ता का भी जायजा लिया। प्रेक्षक ने दीवालों पर लिखे स्लोगनों को भी देखा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी चुनावी तैयारियों को लेकर बातचीत की तथा हाथ जोड़कर ग्रामीणों को 23 फरवरी को बूथ पर आकर मतदान करने की भी अपील की। तो वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने जालौन तहसील क्षेत्र के विधान सभा क्षेत्र 220 कालपी क्षेत्र के 162 गांवों में बने 144 बूथों में से आधे से अध्ािक बूथों पर जाकर निरीक्षण कर लिया है। जिनमें उम्मीद के अनुरूप व्यवस्थाऐं मिलीं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा, बीडीओ प्रीति भसीन आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment