img-20170214-wa0197 img-20170214-wa0198 img-20170214-wa0199जालौन-उरई। ‘दीपदान: हमारा वोट हमारा भविष्य’ के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जनपद जालौन के तहत जनपद के नौ ब्लाॅकों के नक्शे पर 5100 दीप जलाकर कार्यक्रम स्थानीय बस स्टैंड के पास गांधी स्मारक पर आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। दीपदान कार्यक्रम के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक व जिले के आला अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाॅक इकाई जालौन व कुठौंद के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय बस स्टैंड के पास गांधी स्मारक पर ‘दीपदान: हमारा वोट हमारा भविष्य’ के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जनपद में एक मिसाल के रूप में देखा गया। चुनाव पर्यवेक्षक वाईके सेमा द्वारा उक्त कार्यक्रम की जमकर सराहना की गई। आनंदी बाई हर्षे की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति को याद कराया गया। इन बच्चों की प्रस्तुति ने बैठे मतदाताओं एवं अतिथियों का मन मोह लिया। तथा संकल्पन भी किया कि 23 फरवरी को मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट अवश्य ही डालेंगे। तो वहीं आरएस एजूकेशन सेंटर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ोरा के छात्र, छात्राओं द्वारा भी नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। जनपद जालौन के नक्शे पर समस्त नौ ब्लाॅकों को अलग-अलग विधिवत रूप से दर्शाया गया। इसके बाद सभी नौ ब्लाॅकों में आए हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, बीएसए कमलेश कुमार ओझा, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गौतम व आनंद भूषण, प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता ठाकुर दास यादव, जावेद अहमद, धर्मेंद्र चैहान, आलोक श्रीवास्तव, नितिन मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment