जालौन-उरई। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी डीसीएम गाड़ी लेकर मोहल्ले में ही खड़ा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के ही दबंग रूद्र प्रताप सिंह व गोलू अपने साथी धीरेंद्र सिंह छौलापुर के साथ वहां आ गए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उक्त सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।





Leave a comment