जालौन-उरई। व्यापारी को मटर बेचने के बाद व्यापारी द्वारा किसानों को रूपए न दिए जाने की शिकायत पीड़ित किसानों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी भूपेंद्र सिंह सेंगर व वीरेंद्र सिंह राजावत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने यहां मटर की फसल की थी। जिसे लगभग एक माह पूर्व उन्होंने ग्राम सालाबाद निवासी मंगल सिंह निरंजन को बेची थी। जिसका भुगतान उसने एक सप्ताह के अंदर देने का वादा किया था। परंतु तभी से वह रूपए न देकर लगातार बहाने बनाकर उन्हें टरकाता रहा है। मंगलवार को जब वह उसके घर रूपए लेने के लिए गए तो उसकी मां ने रूपए देने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने आइंदा रूपए मांगने पर अपने पुत्र को गायब कर उनके खिलाफ झूठा अपहरण का मुकदमा लिखाने की भी धमकी दी है। पीड़ित किसानों ने कोतवाली पुलिस से उनके रूपए दिलाए जाने की गुहार लगाई। तो वहीं, उक्त मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी फुंदनलाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Recent posts