0 बोले नरेन्द्र, अपने कीमती वोट का प्रयोग जरूर करें और सोच समझ कर करें
konch8 konch9कोंच-उरई। डीएम जालौन संदीप कौर के निर्देश पर मंगलवार को नगर में दिव्यांगों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। एसडीएम के अनुरोध पर उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति के तत्वधान द्वितीय दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली को एसडीएम द्वारा हरी झंडी दिखाकर नगर के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य रवाना किया गया जिसमें सैकड़ों दिव्यांगों ने भाग लेकर क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया। दिव्यांग मतदाताओं की इस पहल को लोगों ने खूब सराहा और कहा कि दिव्यांग मतदाताओं द्वारा की जाने वाली इस अपील को लोग जरूर स्वीकार करेंगे व अधिक से अधिक मतदान करेंगे।
23 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान किए जाने के उद्देश्य उन्नति दिव्यांगजन कार्यकर्ताओं द्वारा इस प्रकार की रैलियों का आयोजन समय समय पर किया जा रहा है। तहसील परिसर से प्रारंभ हुई रैली भारत माता मार्ग से होती हुई स्टेट बैंक, लवली चैराहा होती हुई मानिक चैक, रामलीला मैदान पहुंची जहां पर रैली में शामिल दिव्यांगों को जलपान कराकर रैली का समापन किया गया। दिव्यांगों ने मतदाताओं को शपथ दिलाई कि आगामी विधानसभा मतदान दिवस पर अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग कर अच्छी और साफ सुथरी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेंगे। वे नारे लगा रहे थे कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, दिव्यांगों का मतदान है देश की शान, जब दिव्यांग करेंगे मतदान तो आप पीछे क्यों रहें श्रीमान, पहले मतदान फिर जलपान इत्यादि। इस अवसर पर उपस्थित समिति प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम, तहसीलदार भूपाल सिंह, सदर लेखपाल नरेंद्र सिंह, संरक्षक गयाप्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, नदीम अहमद मकरानी, नीलेश जाटव, आगाज अहमद, जितेंद्र बरार, जुगराज सिंह कुशवाहा, मल्लूशाह, अरविंद कुशवाहा, परमाल सिंह सुनायां, मारुतिनंदन लक्षकार, सुभाषचंद्र, राहुल सोनी, महेश वर्मा, राम प्रकाश रजक, अबरार बाबा, शेखर वर्मा, कमाल कुरैशी, फजल अहमद, जावेद कुरैशी, सागर अग्रवाल, इश्तियाक कुरैशी, अनीस, जावेद अहमद, किरण कुमारी, आरिफ अंसारी, लल्लू, राजू अहिरवार, महेश चंद्र वर्मा, हिलाल अहमद आदि दिव्यांगजन मौजूद रहे। उधर, ग्राम भदेवरा में सूरज ज्ञान महाविद्यालय के शिविरार्थियों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर अधिकाधिक मतदान करने का आह्वान ग्रामीणों से किया।

Leave a comment