0 भारत गैस कंपनी के टैरेटरी मैनेजर ने स्कूली बच्चों को दी उपयोगी जानकारियां
कोंच-उरई। भारत गैस कंपनी के टेरिटरी मैनेजर झांसी बार्धवान सिंह ने आज स्कूली बच्चों को गैस के प्रयोग के वक्त बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताते हुये उन्हें सावधान किया कि गैस बच्चों के खेलने की चीज नहीं है लिहाजा इससे खेलने के बजाये अपने खिलौनों से ही खेलें तो बेहतर होगा। यह बात उन्होंने यहां अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में आयोजित एक सेमिनार के दौरान कही। बच्चों के बहाने उन्होंने बड़ों को भी सावधान किया कि असावधानी पूर्वक किया जाने बाला गैस का प्रयोग जानलेवा भी हो सकता है।
स्कूल के प्रबंधक सरनामसिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में कंपनी के टेरिटरी मैनेजर ने कहा कि सभी उपकरण आईएसआई मार्का ही हों, पूजा घर सरोई में बनाने से बचें, गैस सिलिंडर को हमेशा सीधा ही खड़ा करें, चूल्हा सिलिंडर से कम से कम छह इंच ऊंचाई पर रखें, चूल्हा ऐसी जगह रखें जहां सीधी हवा न आती हो, चूल्हा जलाते समय पहले माचिस की तीली जलायें फिर गैस ऑन करें और सबसे बड़ी बात कि खाना बनाते समय कोई दूसरा कार्य बिल्कुल न करें। उन्होंने यह भी कहा कि रात में सोने से पहले रेग्युलेटर बंद करना न भूलें, चूल्हे से गर्म वर्तन उतारते समय अपने पल्लू का प्रयोग कतई न करें बल्कि पक्कड़ से ही पकड़ें, गैस की गंध आने पर बिजली के स्विच, माचिस या लाइटर कतई न जलायें, सिलिंडर से गैस रिसाव होते वक्त सेफ्टी कैप लगा कर खुले में रखें और वितरक को सूचित करें तथा प्रत्येक पांच वर्ष में सुरक्षा होज अवश्य बदलें और गैस सिलिंडर या चूल्हे में मरम्मत की कोशिश बिल्कुल न करें। उन्होंने और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुये बताया कि पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी के तहत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवरेज में मृत्यु होने पर 6 लाख प्रति व्यक्ति प्रति घटना का व्यक्तिगत एलपीजी दुर्घटना कवर मिलेगा, 30 लाख प्रति घटना के चिकित्सा व्यय का कवर, अधिकतम 2 लाख प्रति व्यक्ति और रुपये 25 हजार प्रति व्यक्ति की तुरंत राहत तथा पाधिकृत ग्राहक के पंजीकृत परिसर में अधिकतम 2 लाख प्रति घटना की संपत्ति क्षति को भी कवर करता है। सरनाम सिंह यादव ने कहा कि जो भी सुरक्षा उपाय बताये गये हैं उन्हें अपना कर ग्राहक सुरक्षित रहें। इस दौरान सेल्स ऑफीसर जेनिम, अनिल वैद, आदित्य वैद आदि मौजूद रहे। आभार एजेंसी संचालिका ज्योति वैद ने जताया।







Leave a comment