जालौन-उरई। मकान निर्माण के लिए बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर चालान किया।
मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी मुन्नाराम गुर्जर अपने मकान के निर्माण के लिए जालौन से बालू खरीदकर टैªक्टर से अपने घर ले जा रहे थे। तभी लौना के पास कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और कोतवाली में खड़ा करा लिया। इसके बाद बालू के अवैध परिवहन को लेकर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर का चालान कर दिया। बताते चलें कि नगर में कई स्थानों पर डीलर बालू का अवैध कारोबार कर रहे हैं परंतु पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही की हिम्मत नहीं जुटा पाती है।





Leave a comment