उरई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की आड़ में जालसाजों का गिरोह सक्रिय हो गया है। जानकारी होने पर प्रदेश के महिला एवं बाल कल्याण विभाग में ऊपर तक खलबली मच गई।
समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने भेद खोलते हुए बताया कि उनके पास महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से मैसेज आया है जिसमें बताया गया है कि उक्त योजना में एक लाख रुपये दिलाने के नाम पर एक गिरोह लोगों के फार्म भरवाकर रुपये ऐठनें में लगा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी जिलों में प्रशासन को एलर्ट कर दिया गया है।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उक्त योजना में कैश देने का कोई प्रावधान नही है। लेकिन जालसाज कैश दिलाने का लालच देकर लड़कियों के अभिभावकों का शोषण करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रालय में सीधे भी उक्त योजना के कई फार्म पहुंचे हैं। प्रशासन से जालसाज गिरोह की कारगुजारी के प्रति सतर्क रहने और उनकी धरपकड़ करने को कहा गया है। जिसे लेकर जिले में भी गौरगीरी शुरू हो गई है।







Leave a comment