उरई। ग्राम ईंटों में एक युवक के कुए में गिर जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम ईंटों में 18 वर्षीय गोलू गोस्वामी कुए के अंदर गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाज के बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में युवक को बाहर निकालने के लिए रस्सी मंगाकर इंतजाम लगाये गये। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू आॅपरेशन चलते आधा घंटा हो चुका है लेकिन युवक को बाहर नही निकाला जा सका है। यह भी स्पष्ट नही हो पा रहा है कि युवक दुर्घटनावश कुए में गिर गया या उसने जानबूझकर ऐसा किया।






Leave a comment