जालौन-उरई। रोडवेज बस पर चढ़ते समय चालक की लापरवाही से वृद्ध गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ। वृद्ध को इलाज के लिए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आकोढ़ी दुबे निवासी परशुराम विश्वकर्मा (85) पुत्र मोजी लाल देवनगर चैराहे पर औरय्या जाने के लिए खड़े थे तभी रोडवेज बस आने पर वह बस पर चढ़ने लगा। इसी बीच रोडवेज चालक ने बस आगे बढ़ा दी। जिससे वृद्ध गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चैराहे पर खड़े लोगों ने तत्काल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Recent posts