उरई। कदौरा थाने के चतेला गांव में घर में अकेली सो रही महिला का पड़ोस के एक युवक ने दबोच लिया और तमंचे की नोक पर दुष्कर्म कर भाग निकला।
22 फरवरी की रात हुई इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला जब कदौरा थाने पहुंची तो पुलिस चुनाव डयूटी में व्यस्त थी जिससे उसकी रिपोर्ट नही लिखी जा सकी। शुक्रवार को दोपहर बाद पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज कर लिया है हालांकि आरोपी युवक अभी तक गिरफ्तार नही किया जा सका है युवक का नाम राजबहादुर बताया गया है।

Leave a comment