24orai04उरई। महाशिवरात्रि का पर्व जिले भर में श्रद्धा और भक्ति भावना के साथ मनाया गया। प्रमुख शिव मंदिरों में दूर-दूर से पवित्र जल लेकर आने वाले कांवरियों का तांता लगा रहा। प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से इस उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किये गये।
इसके तहत पूर्वान्ह 11 बजे से तुलसी नगर स्थित विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र से शिव यात्रा बीके मीना दीदी के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में सफेद वस्त्र पहने ब्रहम कुमारी साध्वियां, साधक, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हुए। डीजे पर शिव भक्ति के गीतों के साथ भगवान शिव के रूप में सजे शिशु की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शाम को केंद्र पर बीके बृजभान ने भक्तों के बीच प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा के मानवीय रूप की कथाएं प्रतीकात्मक हैं। जिनमें गहरे आध्यात्मिक अर्थ निहित रहते हैं। भक्तों को इन वास्तविक अर्थों को हृदयंगम कर अपने आचरण में उन्हें ढालना चाहिए तभी भक्ति की सार्थकता संभव है।

Leave a Reply

Recent posts