trak  

उरई । कानपुर –झांसी हाई वे पर पिंडारी के नजदीक तेज रफ़्तार से जा रहा ट्रक खड़े डंपर से टकरा गया । टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दोनों ट्रकों के हेल्परों की जान चली गई ।

     पिंडारी के पास गिट्टी से भरा  डंपर यू पी  93 टी 7195 का ड्राइवर एक ढाबे के सामने गाड़ी खड़ी कर लघु शंका करने चला गया। इसी बीच कानपुर से माल लादकर झांसी जा रहा ट्रक यूपी71 टी 5776 गुजरा जिसके चालक को नींद के कारण झपकी आ गई । उसकी रफ़्तार भी तेज थी इस कारण ट्रक डंपर में पूरी ताकत से  जा भिड़ा । टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद दोनों ट्रक जैसे सड़क से उड़े और हाई वे के नीचे खाई में चले गए । इसमें डंपर के हेल्पर शंकर ( 22 वर्ष ) पुत्र कांशीराम निवासी वंथुवा थाना बरूआ सागर जिला झांसी के चिथड़े –चिथड़े उड गए जबकि ट्रक के हेल्पर मोनु (23वर्ष ) निवासी पिपरागुयाँ जिला कानपुर की भी दर्दनाक मौत हो गई । हादसा होते ही ट्रक का चालक गाड़ी से कूँद कर निकल भागा । डंपर का चालक भी पुलिस पूछताछ से बचने के लिए लापता हो गया ।

Leave a comment