0 सभी प्रकार के सदस्य और दो संयुक्त सचिव के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ
konch1कोंच-उरई। बारसंघ कोंच के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सोमवार को नामांकन हुये जिसमें सर्वाधिक प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर तीन और महामंत्री पद पर चार वकीलों ने नामांकन किये। केवल सभी प्रकार के सदस्य और दो संयुक्त सचिव के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ है। संयुक्त सचिव के हालांकि तीन पद हैं लेकिन अबकी दफा चुनाव अधिकारियों ने उनका वर्गीकरण कर दिया है जिसके चलते दो निर्विरोध होने जा रहे हैं जबकि एक संयुक्त सचिव के लिये मतदान कराया जायेगा। हालांकि सही तस्वीर 8 मार्च को नामांकन बापिसी के बाद ही सामने आ सकेगी।
तहसील परिसर में सोमवार को ऐल्डर्स कमेटी के सदस्यों संतलाल अग्रवाल व राजेन्द्र मोहन अवस्थी की देखरेख में सात निर्वाचन अधिकारियों ब्रजेशकुमार मिश्रा, लालजी सिंह गुर्जर, कमलेश चोपड़ा, वीरेन्द्र जाटव, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, संतीव तिवारी व राजेन्द्र सिंह निरंजन ने सुबह दस बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई जिसमें निर्धारित समय शाम चार बजे तक विभिन्न पदों पर कुल 31 वकीलों ने अपने नामांकन दाखिल किये। सबसे प्रतिष्ठापूर्ण पदों अध्यक्ष और महामंत्री पर क्रमशरू तीन और चार वकीलों ने पर्चे भरे। अध्यक्ष पद पर हल्केसिंह बघेल, राकेश तिवारी, अमरबाबू पाठक तथा महामंत्री पद पर राघवेन्द्र आनंद विदुआ, रामबाबू निरंजन, विनोदकुमार निरंजन व संतोषकुमार नायक ने नामांकन दाखिल किये। बरिष्ठ उपाध्यक्ष पद तीन लोगों योगेन्द्रकुमार अरूसिया, तेजराम जाटव व ओंकारनाथ पाठक ने पर्चे भरे जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दस साल से अधिक की प्रैक्टिस) के दो पदों के लिये चार लोगों नरेशचंद्र राजपूत, सुवीर निरंजन, ओमप्रकाश अग्रवाल व दीपक मिश्रा तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दस साल से कम) के एक पद पर दो लोगों राजेन्द्र निगम व सुधीर दुवे ने नामांकन दाखिल किये। कोषाध्यक्ष पद पर विनयकुमार गोयल व दीपक मिश्रा ने पर्चे दाखिल किये। सबसे दिलचस्प नामांकन इस बार संयुक्त सचिव के तीन पदों पर माना जा रहा है, इनके अलग अलग वर्गीकरण कर देने के कारण दो पदों संयुक्त सचिव प्रशासनिक पर मुकेश कुमार कुशवाहा व पब्लिकेशन पर शशांकमोहन श्रीवास्तव के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है, जबकि एक पद इंचार्ज लाइब्रेरी के लिये दो लोग सुवीर निरंजन व आनंद द्विवेदी मैदान में आये हैं। सामान्य सदस्य (पंद्रह साल के अधिक की प्रेक्टिस) के छह पदों के लिये पांच लोगों श्यामसुंदर यादव, शशिकांत सोनी, राजेशकुमार स्वर्णकार, हरीप्रकाश स्वर्णकार व कुलदीपसिंह निरंजन तथा सामान्य सदस्य (पंद्रह साल से कम) के छह पदों के लिये छह ही लोगों जितेन्द्र सिंह परिहार, शिवाकांत अग्रवाल, प्रभंजन अग्रवाल, अनिलकुमार पटैरया, सौरभ मिश्रा व चंद्रेश गोस्वामी के भी निर्विरोध निर्वाचन में कोई अड़चन नहीं रह गई है।
नियम बदलने का लाभ मिला दो प्रत्याशियों को
konch2विगत वर्षों तक संयुक्त सचिव के तीन पद मान कर चुनाव कराये जाते रहे हैं लेकिन इस बार चुनाव अधिकारियों ने इन तीनों पदों के लिये नियम बदलते हुये इनका वर्गीकरण अलग कर पारिभाषित कर दिया जिसका लाभ दो प्रत्याशियों को मिल गया और वे निर्विरोध निर्वाचित होने जा रहे हैं जबकि एक पद में फिलवक्त मतदान का पेंच अटक गया है। संयुक्त सचिव प्रशासनिक पर मुकेश कुमार कुशवाहा और संयुक्त सचिव पब्लिकेशन पर शशांकमोहन श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित होने की राह पर बढ चुके हैं जबकि संयुक्त सचिव इंचार्ज लाइब्रेरी पर दो नामांकन सुवीर निरंजन व आनंदकुमार द्विवेदी के होने से यह पद मतदान की दिशा में बढ गया है। चुनाव अधिकारी ब्रजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि बार कौंसिल के मॉडल बाईलॉज में जो व्यवस्था दी गई है उसी के अनुसार इन पदों को वर्गीकृत किया गया है। गौरतलब यह है कि विगत वर्षों की भांति यदि चुनाव होते तो इस पद पर चारों प्रत्याशियों के लिये मतदान कराया जाता।

Leave a comment