konch6कोंच-उरई। कोंच के रामगंज बाजार में आज भोर में एक किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया जिसके चलते दुकान में रखा लाखों का माल स्वाहा होने से बाल-बाल बच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक रामगंज बाजार में वीरेन्द्र अग्रवाल मिठया की किराने की दुकान है जिसमें लाखों का माल भरा है। सोमवार की भोर के समय उक्त दुकान में लगी बिजली फिटिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे दुकान में आग लग गई। इसकी सूचना दुकानदार को दी गई तो वह आनन फानन दौड़ा आया और आग विकराल रूप ले पाती इससे पहले ही उसने इलाकाई लोगों की मदद से दुकान की शटर खोल कर आग पर काबू पा लिया। इस तरह दुकान बाल बाल बची।

Leave a Reply

Recent posts