कोंच-उरई। विद्युत विभाग की चेकिंग टीम ने सोमवार को कस्बे के कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिजली चोरी के दर्जन भर मामले पकड़ में आये, इन सभी के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा बिलों के भुगतान नहीं करने वाले दो दर्जन उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित किये गये हैं।
एसडीओ विद्युत कौशलेन्द्र सिंह के निर्देशन में जेई कन्हैयालाल ने अपनी टीम के प्रभुदयाल, रिंकू, राजकुमार, संदीप, जितेन्द्र पटेल, दीपक, सूरज, जितेन्द्रसिंह आदि के साथ कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर व गांधीनगर इलाकों में सघन चंकिंग अभियान चलाया जिसमें ऐसे दर्जन भर लोग पकड़ में आये जिनके कनैक्शन बिलों के भुगतान नहीं किये जाने की बिनाह पर काट दिये गये थे लेकिन पीठ पीछे उन्होंने फिर से अपने संयोजन जोड कर बिजली का उपभोग करना शुरू कर दिया था। इन सभी बारह लोगों के विरुद्घ एफआईआर की तैयारी में है बिजली विभाग। इसके अलावा चैबीस लोगों के संयोजन बिजली बिलों का भुगतान नहीं किये जाने के कारण कनैक्शन काट दिये गये हैं। टीम ने 52 हजार रुपये की बसूली भी की है।






Leave a comment