उरई। 100 नंबर पर फोन से मिली सूचना के आधार पर कुठौंद क्षेत्र में वध के लिए ले जाये जा रहे गौवंश से भरे लोडर को पकड़ लिया गया। पुलिस के पहुंचते ही लोडर सवार सशस्त्र लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
यूपी पुलिस 100 नंबर की योजना अपराधियों की धरपकड़ में कामयाब साबित हो रही है। गुरुवार को देर रात लोकल पुलिस पर भरोसा न कर पाने वाले किसी शख्स ने 100 नंबर पर फोन करके वध के लिए पिकप लोडर यूपी 79 टी 3840 में ले जाये जा रहे गौवंश की जानकारी दी जिसके बाद आये जबाबी फोन के आधार पर कुठौंद थाने से संबद्ध गाड़ी सड़क पर दौड़ पड़ी। पुलिस के पीछा करने का आभास होते ही पिकप में सवार असलहों से लैस चार लोग रास्ते में ही गाड़ी खड़ी कर भाग निकले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी अपने कब्जे में कर ली। बाद में मुक्त कराईं गईं गायें और बछड़े क्षेत्र के ही एक प्रतिष्ठित किसान को सुपुर्दगी में दे दिये गये।

Leave a comment