उरई। विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार जालौन कस्बे पहुंचे भाजपा नेता गौरीशंकर वर्मा का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने जालौन क्षेत्र और नगर के लोगों का आभार प्रदर्शन करने के लिए रोड-शो निकाला जिसमें चुनाव अभियान की तरह ही भीड़ जुटी।
जालौन कस्बे की सीमा में प्रवेश करते ही गोविंद सिंह निरंजन बापू भिटारा के ढाबे पर उनका माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र गुर्जर, दीपक मित्तल आदि के साथ जुलूस के रूप में नगर के अंदर ले जाया गया जहां विभिन्न मार्गों पर उन्होंने भ्रमण किया। इस दौरान गौरीशंकर के प्रशंसको और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। जुलूस में भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, पुनीत मित्तल, सोनू चैहान, राजा सेंगर गधेला, भानु महाजन, राजा विश्वनोई, ललित शुक्ला, गौरव सेंगर शेखपुरा, अन्नू शर्मा, विक्की श्रीवास्तव, अनिल मित्तल, अनिल शिवहरे, मनोज चैरसिया, मलखान दोहरे, मिस्टर निरंजन, विपिन निरंजन, सर्वेश निरंजन, गौरव गुर्जर, वरिष्ठ पत्रकार निरंजन लाल माहेश्वरी आदि गणमान्य जुलूस में शामिल रहे।

Leave a comment