उरई। कुठौंद कस्बे में आधी रात के बाद झोपड़ी में आग लग गई जिसमें नगदी और काफी सामान जलकर खाक हो गया।
कुठौंद में रामकुमार और उनकी पत्नी मूर्ति देवी रात में बेसुध सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणो से उनके छप्पर में आग लग गई। जब तेज लपटे उठने लगी तो बदहवास दंपत्ति घर के बाहर भागे जिससे उन्हें कोई शारीरिक नुकसान तो नही हुआ लेकिन घर में रखी नगदी व तमाम जरूरी सामान जल जाने से वे तबाह हो गये हैं। रामकुमार ने बताया कि वे घर में लैंटर डलवाने वाले थे जिसकी पूरी रकम खाक हो गई। उन्होंने रंजिशन आग लगाये जाने की आशंका प्रकट की है। रामकुमार ने 100 नंबंर डायल कर दिया था जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर ली है।

Leave a comment

Recent posts