उरई। गृह कलह से क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर युवती के पति ने घटना को लेकर अपने ही घर के लोगों पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी हैै।
चुर्खी थाने के गांव नादई के निवासी अनिल की पत्नी पिंकी (25वर्ष) ने ससुराल के लोगों के रवैये से नाराज होकर बीती रात जहर खा लिया। जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा और वह अचेत हालत में लुढ़क गई तो परिवार के लोगों के होश उड़ गये। वे रात में ही उसे जिला अस्पताल लाये लेकिन अभी भी उसकी हालत संगीन है।
इसी बीच अनिल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह घर नही रह पा रहा था। जिसका फायदा उठाकर परिवार के अन्य लोग आये दिन उसकी पत्नी को परेशान करते थे। जिससे वह इस कदर तंग आ गई कि जहर खा लेने का कदम उठा बैठी। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसके इस प्रार्थनापत्र पर कोई एक्शन नही लिया है।







Leave a comment