उरई। प्रदेश में निजाम बदलने के बावजूद पुलिस अपना इकबाल बुलंद नही कर पा रही है। जालौन कस्बे में मुर्गा वाले पर रंगबाजी दिखाकर दबंगों ने इसको साबित कर दिया।
खंडेराव निवासी बाॅबी ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि विशाल उर्फ टिंकू उनकी दुकान पर फ्री मुर्गा लेने के लिए पहुंच गया और जब उन्होंने बिना पैसे लिए मुर्गा देने से मना किया तो आग-बबूला होकर उसने मेरे साथ मारपीट कर दी। बाॅबी के प्रार्थनापत्र को कोतवाली पुलिस ने सहेजकर अपने पास रख लिया है। अब देखना यह है कि सरेआम दबंगई दिखाकर आरोपी ने पुलिस के इकबाल को चैलेंज करने का जो दुस्साहस किया है उसके बाद खाकी के खून में कुछ गर्मी आती है कि नही।

Leave a comment