जालौन-उरई। सुढ़ार में आढतियें के माध्यम् से किसान से व्यापार के लिए मटर खरीदने वाला लाखों की हेराफेरी कर गया। आढ़तियें ने उसके खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराने का प्रार्थनापत्र दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के सुढ़ार ग्राम निवासी मुकेश कुमार कुशवाहा ने अपने ही गांव के मंगल ंिसंह के साथ मटर खरीद का धंधा दिसंबर 2016 से शुरू किया था। हाल ही में 30 जनवरी से मंगल सिंह गायब हो गया। जब वह कई दिन तक मुकेश की दुकान पर नही आया और मटर बेचने वाले किसान रोज-रोज उसके पास तकादे के पास आने लगे तो मुकेश मंगल सिंह के घर पहंचा लेकिन मंगलसिंह ने पैसा देने की बजाय सीना जोरी करते हुए उसे भगा दिया। मुकेश का कहना है कि मंगल सिंह 22 लाख रुपये किसानों का और 2 लाख रुपये उनका कमीशन मारने के लिए बदनियती पर उतारू है। पुलिस ने दर्खास्त लेकर जांच करने की बात कही है।

Leave a comment

Recent posts