0 क्षत्रिय और अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज का संयुक्त आयोजन में सम्मानित हुये बड़े बूढे़
कोंच-उरई। क्षत्रिय स्वर्णकारों के सामाजिक संगठन श्री मुरली मनोहर मंदिर कमेटी ने होली मिलन समारोह में सदाशयता का परिचय देते हुये अयोध्यावासी स्वर्णकारों के लिये भी अपने दरबाजे खोले, अवसर था मंदिर कमेटी की धर्मशाला के प्रस्तावित निर्माण के भूमि पूजन और समाज के बड़े बूढों को सम्मानित करने के अलावा होली मिलन समारोह का। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने और मिलजुल कर समाज को आगे बढाने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र सोनी लला ने विरादरी के बड़े बुजुर्ग लोगों का आह्वान किया कि वे अपने अनुभवों से युवा पीढी का मार्गदर्शन करते हुये समाज की उन्नति के मार्ग प्रशस्त करें।
श्री मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चतुर्भुज चंदेरिया की अध्यक्षता, महेन्द्र सोनी लला के संयोजकत्व तथा अनिल कपूर के संचालन में आयोजित इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में संभवतरू यह पहली बार देखने में आया है कि परस्पर दो विपरीत धु्रव क्षत्रिय स्वर्णकार और अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज एक मंच पर दिखे और एक दूसरे को गुलाल लगा कर नये युग के सूत्रपात का संकेत दिया। नरोत्तमदास स्वर्णकार ने स्वागत गीत से कार्यक्रम को गित प्रदान की। समाज के बुजुर्गों विद्याराम दवकर, लोकनाथ डीढा, गोविंद दास डीढा, हरदास विलैटिया, रामशंकर, बलराम विलैटिया, रामेश्वर गोराबाले, कढ़ोरेलाल डीढा, रामरूप पंकज, झुन्नीलाल, रामजीवन, अवध बिहारी डीढा आदि का मंच के माध्यम से पगड़ी बांध कर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इन्हीं लोगों ने संयुक्त रूप से धर्मशाला निर्माण की आधरशिला रखते हुये भूमि पूजन किया। इस दौरान मुकेश कौशल, प्रदीप कौशल, पवन खिलाड़ी, संजय सिंघाल, रामकुमार, छुन्ना बाबा, सुधीर खूजा, रामरतन चंदेरिया, राधेलाल चंदेरिया, सियाराम कौशल, चंद्रप्रकाश, डीके सोनी, हरदास, गोविंददास, कढोरे सोनी, रामशंकर सोनी, कृष्णस्वरूप, राम कपूर, राम सजीवन सोनी आदि मौजूद रहे।







Leave a comment