उरई। कैलिया रोड पर बाइक खाई में गिरने से किशोरी की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका का नाम स्नेहा (16वर्ष) पुत्री जमुना प्रसाद अहिरवार निवासी कैलिया बताया गया है। जानकारी मिलने पर कैलिया थाने के एसआई रामप्रकशार ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a comment

Recent posts