उरई । झांसी के मंडलायुक्त के राम मोहन राव की टीम ने गुरुवार को  जिले के सरकारी दफ़्तरों में अचानक छापेमारी की । टीम सुबह 10 बजे विकास भवन पहुँची और लगभग 30 दफ़्तरों को चैक किया ।

चुनाव के बाद प्रशासन में आई ढिलाई को ख़त्म करने के लिए मंडलायुक्त ने उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अजीत सचान के नेतृत्व में एक टीम जिले में निरीक्षण के लिए भेजी। इसमें उप निदेशक भूमि संरक्षण संदीप कुमार सिंह और माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार पाण्डेय भी शामिल थे । टीम के पहुँचने की खबर से दफ़्तरों में हड़कंप मच गया । टीम ने मुख्य विकास अधिकारी एस पी सिंह के साथ सभी दफ़्तरों में कर्मचारियों की हाजिरी का जायजा लिया । टीम सभी विभागों का हाजिरी रजिस्टर कब्जे में ले कर लौट गई । इस एक्शन के बाद विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं ।

Leave a comment