उरई । किसान महासभा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने तत्काल कर्ज माफी के लिए नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया । इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रांतीय नेता  राजीव कुशवाहा ने कहा कि भाजपा को लोगों ने किसानों के कर्ज माफी के वायदे  की वजह से पूरा समर्थन देकर उत्तर प्रदेश की सत्ता सौंप दी है इसलिये भाजपा का फर्ज बनता है कि बिना टालमटोल के वह जल्द अपने वायदे पर अमल करे ।

निर्माण मजदूर यूनियन के राम सिंह चौधरी ने कहा कि शासन और प्रशासन की उपेक्षा के कारण किसानों का सभी जगह शोषण हो रहा है । उन्होने मटर खरीद में किसानों के साथ जालसाज़ी करने वालों पर कारवाई को लेकर प्रशासन की ढिलाई का मुद्दा उठाया । प्रदर्शन में पिछले दिनों जालौन में ट्रक के नीचे दब कर काल कवलित हुए लौहपीटा परिवार के मुखिया को मुआवजा देने की भी माँग उठाई गई  । संतोष , लल्ला , श्रीराम ,किशुन पाल , अनिल ,प्रमोद , हरी शंकर , देवीदीन , बृजेश पांचाल ,जीतू बर्ध, विष्णू , बाबूजी , लल्ला , जगजोत सिंह , अमर सिंह आदि शामिल थे ।

Leave a comment

Recent posts