उरई। राजकीय वाहन चालकों को विधानसभा चुनाव की डयूटी का भत्ता अभी तक मुहैया नही कराया गया है। वाहन चालकों के महासंघ के अध्यक्ष सीताराम नामधारी ने जिलाधिकारी को इस बारे में प्रार्थनापत्र दिया था। लेकिन उनके आदेश के बाद भी भत्ते का भुगतान अभी तक अटका पड़ा है। आगे जाकर महासंघ ने इस मुददे पर आंदोलनात्मक तेवर अख्तियार करने की योजना बनाई है। जानकारी देते हुए महासंघ अध्यक्ष ने बताया कि 19 मार्च रविवार को वाहन चालक महासंघ की बैठक प्रातः 10 बजे संगठन के कार्यालय में आहूत की गई है। जिसमें आगामी रणनीति पर विचार होगा। साथ ही होली मिलन का कार्यक्रम भी बैठक में होगा।







Leave a comment