
उरई । तंत्र मंत्र का झांसा दे कर 2 वाइक सवार युवक एक महिला को लूट ले गए । सिवनी निवासी रामवती अपने पुत्र का इलाज कराने जा रही थी । पुराने ए आर टी ओ दफ़्तर के पास 2 वाइक सवार युवकों ने आगे आ कर उसे रोक लिया और उसे डराते हुए बोले कि तुम्हारे लड़के पर किसी बुरे ग्रह की छाया है जिसमे डाक्टर के पास जाने से कोई आराम मिलने वाला नहीं है । तुम हम लोगों को पूजा के लिए जो कुछ रुपया पैसा और सामान है , दे दो वरना तुम्हारा लड़का ख़त्म हो जायेगा ।
उनके अंदाज से महिला बुरी तरह घबरा गई और सोचने समझने की सुधबुध खो बैठी । हड़बड़ाहट में उसने अपना मोबाइल , 1500 रुपये नकद और कान के बाले उतार कर युवकों को सौंप दिये । कुछ देर बाद होश आने पर उसे अपने साथ हुई टप्पेबाजी का अहसास हुआ तो सड़क पर खड़ी हो कर रोने लगी जिससे भीड़ इकठ्ठा हो गई । पास में ही खड़ी डायल 100 की जीप भी आ गई । उसकी बात सुनने के बाद डायल 100 के स्टाफ ने उसको शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली भिजवा दिया ।






Leave a comment