उरई । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन में शामिल एक कार्यकर्ता को दिल का दौरा पड़ गया उन्हे तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया ।

रविवार की शाम नव संवत्सर के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन डीवी कालेज से निकाला जा रहा था । सराफा बाजार के मोड पर इसमे शामिल सिहारी माधौगढ़ निवासी राम लखन गुप्ता ( 50 वर्ष ) की तबियत बिगड़ गई । उन्हे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है ।

राम लखन गुप्ता जालौन के बालम भट्ट मुहला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य थे । खबर पा कर उनके परिजन भी आ गए थे । उनके अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव बिना पोस्टमार्टम कराये सीधे उन्हे सौंप दिया ।

Leave a comment

Recent posts