
उरई। विश्व हिन्दू महासंघ की आज जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। बीरेन्द्र सिंह राजपूत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
यहां जारी विज्ञप्ति में झांसी मंडल प्रभारी ओमकार सिंह सेंगर ने बताया कि महासंघ के कार्यालय जेल रोड उरई पर हुई बैठक मेकं नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक मंडल में विश्नाथ सिंह राजावत, प्रवीण सिंह जादौन, उमादेवी,विनय कुमार यादव, पप्पू पाठक को शामिल किया गया है। जबकि जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रत्नेश, मुनेश महाराज, जयदीप त्रिपाठी जिला संयोजक, अनुरूद्ध द्विवेदी संगठन मंत्री,संजय सिंह महामंत्री, बीरेन्द्र कुमार कुशवाहा कोषाध्यक्ष, दिनेश त्रिपाठी प्रवक्ता और इंजी. अमित कुशवाहा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा नगर कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है। जिसमें सुनील शर्मा नगर अध्यक्ष, अशोक बाल्मीकि उपाध्यक्ष, ब्रजेन्द्र सोनी महामंत्री,हिमासनी राक्यवार वार्ड अध्यक्ष लहरियापुरवां, चंद्रशेखर रघुवंशी वार्ड अध्यक्ष घोषित किए गए है। जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि विश्वहिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ है। हमारा संगठन योगी आदित्य नाथ के दिशा निर्देशों में काम करेगा और उनके हाथों को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहेगा।






Leave a comment