उरई। बच्चों की लड़ाई ने इतना तूल पकड़ा कि बाद में बड़े भी आपस में उलझ पड़े। घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी की है। गांव के रहने वाले विनोद कुमार के अनुसार उनके लड़के और कमलेश कुमार के लड़के में खेलते समय झगड़ा हो गया था। इस रंजिश को लेकर कमलेश कुमार के परिजन कलू, सनी और सोनम उनके घर चढ़ आये और उनकी जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a comment